भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी
राम मंदिर मैं भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी (Bhagwan Shri Ram ki Pran Pratishtha ki taiyari) में एक महत्वपूर्ण कदम और बड़ी खबर – गर्भगृह में स्थापित होने वाली भगवान राम की मूर्ति की पहली पूरी फोटो सामने आई है | इस अद्वितीय क्षण में, भगवान राम का चेहरा मनमोहक मुस्कान, तेज चेहरा, और आभासी दृष्टिकोण के साथ दिखाई देता है |
श्री राम की मूर्ति किसने बनाई
22 जनवरी 2024 को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले गर्भगृह में स्थापित होने जा रही | भगवान राम की मूर्ति की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है | इस मूर्ति को कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है | और इसकी सुंदरता और भगवान राम के चेहरे की विशेषता से लोग प्रभावित हो रहे हैं |
![भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली मूर्ति की सच्चाई सामने आई](https://loksangrah.com/wp-content/uploads/2024/01/ram.jpg)
इसे भी पढ़ें : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी सन 2024 का दिन रखा गया है | जिसे लेकर कई लोग खुश हैं | तो कई लोग विवाद भी कर रहे हैं: जानिए आखिर वह विवाद है क्या …
तो सबसे पहले आप दर्शन कर लीजिए 51 इंच की ये प्रतिमा श्याम वर्ण की है | जिसमें भगवान श्री राम के पांच वर्ष के बाल रूप को दिखाया गया है | और यह प्रतिमा कर्नाटक की उस शिला से तैयार की गई है | जो लगभग 300 करोड़ वर्ष पुरानी मानी जाती है | और इस शिला की गुणवत्ता ऐसी है | कि इस प्रतिमा की आयु सैकड़ों वर्षों तक ऐसे ही रह सकती है | और इस प्रतिमा का रंग काला है | और इसीलिए यह प्रतिमा श्याम वर्ण की कहलाएगी | जिसमें वर्ण का अर्थ रंग से होगा |
श्री राम की मूर्ति की खासियत
इसके अलावा इस प्रतिमा में भगवान श्री राम के बाल स्वरूप का सौंदर्य आकर्षण भी दिखाया गया है | और इसकी रचना रामायण के संदर्भों से प्रेरणा लेकर की गई है | इसका मतलब यह है कि जिस तरह रामायण में भगवान श्री राम की आंखें कमल पत्र के समान होंठ बिंब फल के समान गला शंख के समान और उनके मुख को शरद चंद्र के समान बताया गया | उसी वर्णन से प्रेरणा लेकर भगवान श्री राम की यह प्रतिमा बनाई गई है | और जब आप कभी अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के लिए जाएंगे तो आपको यही प्रतिमा वहां गर्भ गृह में दिखाई देगी |
![भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली मूर्ति की सच्चाई सामने आई](https://loksangrah.com/wp-content/uploads/2024/01/rama.jpg)
मूर्ति की आंखों पर पीले रंग का कपड़ा बांधा गया है, जो उसके चेहरे को और भी आकर्षक बना रहा है. गुलाब के फूलों की माला से सजीव हुई इस प्रतिमा को देखकर श्रद्धालुओं में आनंद और भक्ति की भावना उत्तेजित हो रही है.
![भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली मूर्ति की सच्चाई सामने आई](https://loksangrah.com/wp-content/uploads/2024/01/ramarama.jpg)
यह मूर्ति मैसूरु के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई है, जो रामलला की प्रतिमा को आयोध्या के भव्य मंदिर में स्थापित करने का श्रेय जीत चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर हो रही हैं, जिससे लोग इस अद्वितीय समय को साझा कर रहे हैं।
आज तक का यह क्षण अनदेखा नहीं जा सकता, जब भगवान राम का मंदिर नए अंग से नए रूप में सजेगा और उसकी प्रतिष्ठा होगी। इस अद्वितीय पल के लिए हम सभी को बधाई और आशीर्वाद |